लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने सांसदों के साथ बैठक की, कर्नाटक और जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने को कहा

By भाषा | Updated: July 9, 2019 15:15 IST

सोनिया के साथ बैठक के बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में कर्नाटक का मुद्दा जोरशोर से उठाया। बैठक में मौजूद रहे एक सांसद ने बताया कि सोनिया ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे इस सत्र में सरकार को कर्नाटक के मामले और जनहित के दूसरे मुद्दों पर घेरें।

Open in App
ठळक मुद्देइस बैठक में मुख्य रूप से कर्नाटक को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बनी रणनीति के मुताबिक दोनों सदनों में यह मुद्दा उठाया गया।सोनिया ने सोमवार की शाम पार्टी के पहली बार निर्वाचित लोकसभा सदस्यों से संवाद किया था।

कांग्रेससंसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में पार्टी सांसदों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने सदस्यों से कहा कि वे इस सत्र में कर्नाटक और जनहित के अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरें।

सोनिया के साथ बैठक के बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में कर्नाटक का मुद्दा जोरशोर से उठाया। बैठक में मौजूद रहे एक सांसद ने बताया कि सोनिया ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे इस सत्र में सरकार को कर्नाटक के मामले और जनहित के दूसरे मुद्दों पर घेरें।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बैठक में मुख्य रूप से कर्नाटक को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बनी रणनीति के मुताबिक दोनों सदनों में यह मुद्दा उठाया गया।’’ सोनिया ने सोमवार की शाम पार्टी के पहली बार निर्वाचित लोकसभा सदस्यों से संवाद किया था जिसमें उन्होंने सांसदों से कहा था कि कांग्रेस उन्हें पूरा सहयोग करेगी। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह