लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के लिये राजनीतिक मामलों की समिति बनाई

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की तेलंगाना इकाई के लिये राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है और मनिकम टैगोर को उसका अध्यक्ष नियुक्त किया है।

टैगोर राज्य के कांग्रेस प्रभारी भी हैं।

मोहम्मद शब्बीर अली समिति के संयोजक होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी, वरिष्ठ नेता मल्लू बी. विक्रमार्क, वी हनुमंत राव, पी लक्ष्मैया, के जना रेड्डी और एन उत्तम कुमार रेड्डी शामिल हैं।

इसके अलावा टी जीवन रेड्डी, रेणुका चौधरी, पी बलराम नाइक, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, डी श्रीधर बाबू, पोड्डेम वीरैया, अनसूया (सीथक्का) और कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी भी समिति के सदस्य होंगे।

इसके अलावा, सभी राज्य इकाई कांग्रेस अध्यक्षों, कार्यकारी अध्यक्षों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुमोदित समितियों के सभी अध्यक्षों, तेलंगाना के सभी एआईसीसी सचिवों और तेलंगाना के सभी एआईसीसी प्रभारी सचिवों को भी राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह