सोनिया गांधी ने कई राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई, केंद्र से मदद की मांग

By भाषा | Updated: September 29, 2019 20:41 IST2019-09-29T20:41:44+5:302019-09-29T20:41:44+5:30

बाढ़ के कारण बिहार के पटना, भागलपुर और कैमूर जिलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है। पूरे देश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 48 लोगों की मौत हुई जिनमें अधिकतर उत्तरप्रदेश के हैं। 

Sonia Gandhi expressed concern over flood situation in many states, seeking help from Center | सोनिया गांधी ने कई राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई, केंद्र से मदद की मांग

बाढ़ के कारण बिहार के पटना, भागलपुर और कैमूर जिलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है।

Highlights लगातार बारिश से पैदा बाढ़ के हालात पर सोनिया गांधी ने चिंता जताई है पूरे देश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 48 लोगों की मौत हुई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को बिहार में खासतौर पर पटना, उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में लगातार बारिश से पैदा बाढ़ के हालात पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से प्रभावित राज्यों की मदद करने का अनुरोध किया। सोनिया ने उम्मीद जताई कि संबंधित राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन उचित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करेंगे।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के पदाधिकारियों, उससे जुड़े संगठनों और सभी कांग्रेस सदस्यों को भी मुश्किल के इस समय में आम लोगों की मदद करने का निर्देश दिया। सोनिया ने बाढ़ की स्थिति पर केंद्र का ध्यान आकर्षित कराते हुए संबंधित राज्य सकारों को जरूरी सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया।

उल्लेखनीय है कि बाढ़ के कारण बिहार के पटना, भागलपुर और कैमूर जिलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है। पूरे देश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 48 लोगों की मौत हुई जिनमें अधिकतर उत्तरप्रदेश के हैं। 

Web Title: Sonia Gandhi expressed concern over flood situation in many states, seeking help from Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे