लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश के निधन पर रविवार को शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपने पीछे जन सेवा की विरासत छोड़ी है।

गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा कि हृदयेश ने अपनी अंतिम सांस तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की। उन्होंने उत्तराखंड में एक विधायक, पार्षद, मंत्री और विपक्ष की नेता के तौर पर जन सेवा की विरासत छोड़ी है। ‘‘इन सबके अलावा वह उम्रभर कांग्रेस के प्रति समर्पित रहीं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वह विधायी कामकाज और प्रक्रिया की अपनी जानकारी के साथ ही कुशल प्रशासक के तौर पर अपने प्रदर्शन के लिए अपने सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय रहीं। कांग्रेस पार्टी में उनका योगदान संजोकर रखा जाएगा।’’

हृदयेश का रविवार को नयी दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं । प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि दिल्ली में उत्तराखंड सदन में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया । वह शनिवार को दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा को लेकर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुई थीं।

वह हल्द्वानी से कांग्रेस की विधायक थीं और राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में से एक थीं। वह इस साल अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी थी और स्वस्थ होने के बाद उनकी दिल की एक सर्जरी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं