लाइव न्यूज़ :

जब सोनिया गांधी ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तरीफ, लोकसभा में कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 7, 2019 15:23 IST

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारतमाला परियोजना, दिल्ली मुबई एक्सप्रेसवे और चारधाम परियोजनाओं से जुड़े सारे सवालों को जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी ने कहा, 'मेरी यह विशेषता है और मैं इसके लिए खुद को भाग्यवान समझता हूं।'नितिन गडकरी ने कहा, ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रयागराज में आयोजित कुंभ में गंगा इतनी साफ और निमर्ल है। 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सात फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के काम की तारीफ की है। सोनिया गांधी ने लोकसभा में कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी बढ़ावा देती है। इनके नेतृत्व में देश में सड़के काफी बड़े पैमाने पर बनाई गई है।  

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारतमाला परियोजना, दिल्ली मुबई एक्सप्रेसवे और चारधाम परियोजनाओं से जुड़े सारे सवालों को जवाब दिया। नितिन गडकरी ने प्रश्नकाल दौरान देश में सड़क परिवहन से जुड़े जो-जो विकास हुए, उन सब के बारे में बताया। 

लोकसभा में भारतमाला परियोजना से संबंधित प्रश्न के उत्तर के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के काम के बारे में सुनते हुए सोनिया गांघी ने अपने मेज थपथपाकर समर्थन जताया।

सोनिया गांधी ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने  नितिन गडकरी के कामों की तारीफ की। मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपना ज थपथपाकर समर्थन किया। इसके साथ ही शिवसेना और अन्य दलों के नेताओं ने भी गडकरी को अपना समर्थन जताया। 

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने क्या-क्या कहा...?

नितिन गडकरी ने कहा, 'मेरी यह विशेषता है और मैं इसके लिए खुद को भाग्यवान समझता हूं कि हर पार्टी के सांसद कहते हैं कि उनके क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है।'

जल संसाधन और गंगा संरक्षण मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे गडकरी ने उत्तराखंड के चार धामों को जोड़ने वाली परियोजना से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, गंगा में जाकर देखिए कि वहां कैसा काम हुआ है।

नितिन गडकरी ने कहा, ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रयागराज में आयोजित कुंभ में गंगा इतनी साफ और निमर्ल है। 

लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, 'अध्यक्ष महोदया आप एक बार जाकर देखिए कि गंगा के लिए भी कितना काम हुआ है।' 

लोकसभा अध्यक्ष ने नितिन गडकरी के कामों की तारीफ करते हुए कहा, 'हां मैंने देखा है काम हुआ है और हमारा पूरा आशीर्वाद आपके साथ है।'

टॅग्स :सोनिया गाँधीनितिन गडकरीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे