लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया पंजाब कांग्रेस का नया 'कैप्टन', चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

By अभिषेक पारीक | Updated: July 18, 2021 22:13 IST

पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी के बीच आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।पत्र में लिखा गया है कि सिद्धू को लेकर यह फैसला सोनिया गांधी ने लिया है।  

पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी के बीच आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। इनमें सगत सिंह, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा शामिल हैं। केसी वेणुगोपाल की ओर से सिद्धू को नियुक्ति का पत्र भी जारी कर दिया गया है। पत्र में लिखा गया है कि सिद्धू को लेकर यह फैसला सोनिया गांधी ने लिया है।  

पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से जारी अटकलों पर अब लगाम लग गया है। कांग्रेस आलाकमान ने साफ कर दिया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे और नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे। अमरिंदर सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वे सोनिया गांधी का हर फैसला मानेंगे, ऐसे में सिद्धू को कैप्टन से सीधी चुनौती शायद ही मिले, लेकिन उनसे नाराजगी बनी रह सकती है। 

केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में अब तक पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल रहे सुनील जाखड़ को भी धन्यवाद दिया गया है। साथ ही यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब अमरिंदर सिंह सिद्धू को माफी नहीं मांगने तक मिलने से इनकार कर चुके हैं, वहीं दूसरी ओर रविवार को ही सोनिया गांधी को सिद्धू को लेकर पंजाब के नेताओं की ओर से विरोध दर्ज कराया गया है। 

हालांकि इससे पहले पार्टी आज शाम 5 बजे सिद्धू को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की औपचारिक घोषणा करने वाली थी, लेकिन पार्टी को अपना फैसला उस समय रोकना पड़ा जब उसे पता चला कि पार्टी के पंजाब के सांसद इस फैसले के खिलाफ हैं तथा चुनाव से पूर्व पार्टी में बगावत हो सकती है। हालांकि सोनिया गांधी ने सभी विरोधों को दरकिनार कर सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया