National Herald Case: सोनिया गांधी के ED के सामने आज पेशी से पहले मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं प्रदर्शन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 11:32 IST2022-07-21T11:14:16+5:302022-07-21T11:32:54+5:30
National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी आज ईडी के सामने पेश होंगी। ऐसे में उनके पेश होने से ठीक पहले उनसे मिलने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहुंची है।

National Herald Case: सोनिया गांधी के ED के सामने आज पेशी से पहले मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं प्रदर्शन
National Herald Case: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के आज ईडी से पूछताछ को लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी और सोनिया गांधी से तीन चरणों में पूछताछ करेगी। यह पूछताछ ईडी की अतिरिक्त निदेशक मोनिका शर्मा के नेतृत्व में होगी।
वहीं ईडी के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी अपनी मां से मिलने के लिए 10 जनपथ पहुंची है। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ता भी जगह-जगह नारे बाजी करते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में इस पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में भी प्रदर्शन किया है।
Delhi | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra reaches her mother Sonia Gandhi's residence, who will be appearing before ED today in the National Herald case pic.twitter.com/GdkrgO9Ykj
— ANI (@ANI) July 21, 2022
राहुल गांधी भी प्रदर्शन में होंगे शामिल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में तथा सोनिया के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। सोनिया के पुत्र तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान भी ऐसे ही प्रदर्शन किए गए थे।
#WATCH Delhi | Congress workers raise slogans at party office, extending their support to party chief Sonia Gandhi who is set to appear before ED today in connection with the National Herald case pic.twitter.com/UyzJwgMewv
— ANI (@ANI) July 21, 2022
विरोध प्रदर्शन के कारण हो सकता है यातायात बाधित
पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित हो सकता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष यातायात व्यवस्था की गई हैं और बंद मार्गों की जानकारी देने के लिए एक यातायात परामर्श भी जारी किया गया है। लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मी तैनात किए गए हैं।
दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया इन रास्तों से बचने को
दिल्ली यातायात पुलिस ने सिलसिलेवार ट्वीट में कुछ मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी और बताया कि ऐहतियाती तौर पर आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ 21 जुलाई 2022 को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से बचें। विशेष यातायात बंदोबस्त की वजह से, इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाएगी।’’
अन्य एक ट्वीट में उसने कहा कि कि गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे नई दिल्ली में बसों की आवाजाही बंद रहेगी।
यातायात पुलिस ने कहा, ‘‘ कृपया 21 जुलाई 2022 को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे के बीच गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचें।’’