गांधी जयंती के मौके पर CWC की बैठक, सोनिया-राहुल ने खाना खाकर खुद धोई प्लेट, देखें वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: October 2, 2018 16:39 IST2018-10-02T16:29:36+5:302018-10-02T16:39:28+5:30

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल, सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के कई बड़े नेता नागपुर के वर्धा स्थित ऐतिहासिक सेवाग्राम आश्रम पहुंचे।

Sonia Gandhi and Rahul Gandhi wash their plates after lunch in Sevagram in Wardha | गांधी जयंती के मौके पर CWC की बैठक, सोनिया-राहुल ने खाना खाकर खुद धोई प्लेट, देखें वीडियो

गांधी जयंती के मौके पर CWC की बैठक, सोनिया-राहुल ने खाना खाकर खुद धोई प्लेट, देखें वीडियो

वर्धा, 2 अक्टूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी के साथ मंगलवार को वर्धा स्थित सोवाश्रम पहुंचे। यहां पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने महात्मा गांधी के सम्मान में हुए कार्यक्रम के बाद के बाद बेल का पेड़ लगाया और वहां खाना भी खाया। खाना खाने के बाद राहुल और सोनिया गांधी ने खुद से प्लेट भी धोई। 

इस कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर सेवाग्राम आश्रम में प्रार्थना सभा किया गया था।

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यहां कांग्रेस व‌र्किंग कमेटी ने एक मंथन भी किया गया है। हालांकि यह मौका महात्मा गांधी की याद का था इसलिए इसे राजपनैतिक कार्यक्रम की तरह नहीं किया गया। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की सीडब्‍ल्यूसी की इस मुलकात को अहम माना जाता रहा है।

राहुल गांधी के अलावा संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बापू कुटी में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपिता अपने जीवन के आखिरी कुछ वर्षों के दौरान यहां रहे थे।

इनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने उस पेड़ के निकट पौधा लगाया लगाया जिसे उनके पिता राजीव गांधी ने 1986 में लगाया था। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने संवाददाताओं से कहा, 'महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना हमारे लिए नई बात नहीं है। भाजपा अब गांधी जी और सरदार पटेल को याद कर रही है।'

Web Title: Sonia Gandhi and Rahul Gandhi wash their plates after lunch in Sevagram in Wardha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे