Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी इस वजह से अस्पताल में हुई भर्ती, जल्द हो सकती है डिस्चार्ज; जानें हेल्थ अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: February 21, 2025 09:49 IST2025-02-21T08:21:50+5:302025-02-21T09:49:41+5:30

Sonia Gandhi Health Update: 78 वर्षीय कांग्रेस दिग्गज को शुक्रवार को छुट्टी मिलने की संभावना है।

Sonia Gandhi admitted to hospital Abdomen-related Issue may be discharged soon Know health updates | Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी इस वजह से अस्पताल में हुई भर्ती, जल्द हो सकती है डिस्चार्ज; जानें हेल्थ अपडेट

Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी इस वजह से अस्पताल में हुई भर्ती, जल्द हो सकती है डिस्चार्ज; जानें हेल्थ अपडेट

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। 78 वर्षीय सोनिया गांधी को गुरुवार को पेट से संबंधित समस्याओं के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस नेता डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं। वह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ समीरन नंदी की देखरेख में हैं।

सर गंगा राम अस्पताल ने एक बयान में कहा, "कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट से संबंधित समस्याओं के कारण आज सुबह 8:30 बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी नियमित जांच हुई और अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।"

सोनिया गांधी की सबसे हालिया सार्वजनिक उपस्थिति संसद के बजट सत्र के हिस्से के रूप में 13 फरवरी, 2025 को राज्यसभा सत्र के दौरान थी। सोनिया गांधी ने 10 फरवरी को सरकार से जनगणना पूरी करने का आग्रह करते हुए कहा कि देश भर में लगभग 14 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लाभ से वंचित किया जा रहा है।

हालांकि, यह साफ नहीं है कि उन्हें अस्पताल में अभी कितने समय के लिए रहना होगा। पर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि वह जल्द अस्पताल से घर जा सकेंगी। 78 वर्षीय कांग्रेस दिग्गज को शुक्रवार को छुट्टी मिलने की संभावना है।

Web Title: Sonia Gandhi admitted to hospital Abdomen-related Issue may be discharged soon Know health updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे