दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, जानें क्या है कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 4, 2023 14:30 IST2023-01-04T14:28:40+5:302023-01-04T14:30:00+5:30

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sonia Gandhi admitted to Delhi’s Ganga Ram hospital for routine check-up | दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, जानें क्या है कारण

दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, जानें क्या है कारण

Highlightsदिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भर्ती कराया गया है।गांधी को इससे पहले 18 जून 2022 को नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, जब उन्हें 12 जून को कोविड जटिलताओं के साथ भर्ती कराया गया था।दिग्गज कांग्रेस नेता को पिछले साल दो बार कोविड संक्रमण हुआ था।

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था। गांधी को इससे पहले 18 जून 2022 को नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, जब उन्हें 12 जून को कोविड जटिलताओं के साथ भर्ती कराया गया था। दिग्गज कांग्रेस नेता को पिछले साल दो बार कोविड संक्रमण हुआ था।

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू हुई और मंगलवार सुबह गाजियाबाद सीमा में लोनी के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। गाजियाबाद की सड़कों पर भारी जाम लग गया। कांग्रेस पार्टी की यात्रा के लिए निर्धारित मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई, जिससे वैकल्पिक मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया।

यात्रा पिछले 108 दिनों में 49 जिलों, नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को पार कर चुकी है। यात्रा में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं। कुछ दिनों पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में वायरल बुखार और पेट में संक्रमण के लक्षणों के साथ संक्षिप्त अवधि के लिए भर्ती कराया गया था।

Web Title: Sonia Gandhi admitted to Delhi’s Ganga Ram hospital for routine check-up

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे