लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से कैप्टन अमरिंदर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’

अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था और अपनी पार्टी- पंजाब लोक कांग्रेस- के गठन की घोषणा की। पंजाब में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग को नए दल के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है और बाद में औपचारिक रूप से इसका गठन किया जाएगा।

कांग्रेस से इस्तीफा देने से कुछ दिन पहले ही सिंह ने उन अटकलों को खारिज किया था, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्हें मनाने के लिए कांग्रेस के साथ पिछले दरवाजे से उनकी बातचीत चल रही है।

अमरिंदर सिंह ने सात पन्ने के त्यागपत्र में गांधी परिवार की आलोचना की और कहा कि उन्हें राज्य की सरकार से हटाने के लिए “साजिश” रची गई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई हैं।

उन्होंने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर भी निशाना साधा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए