सोनिया ने वीरभद्र के निधन पर दुख जताया, उनके योगदान को याद किया

By भाषा | Updated: July 8, 2021 14:55 IST2021-07-08T14:55:29+5:302021-07-08T14:55:29+5:30

Sonia expressed grief over the death of Virbhadra, remembered his contribution | सोनिया ने वीरभद्र के निधन पर दुख जताया, उनके योगदान को याद किया

सोनिया ने वीरभद्र के निधन पर दुख जताया, उनके योगदान को याद किया

नयी दिल्ली, आठ जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि सिंह अपने पीछे करीब छह दशकों तक हिमाचल प्रदेश और राष्ट्र के लिए की गई सेवा की विरासत छोड़कर गए हैं।

सोनिया ने कहा, ‘‘छह बार मुख्यमंत्री पद पर और पूर्व केंद्रीय मंत्री के तौर पर सेवाएं दे चुके वीरभद्र सिंह को विभिन्न पीढ़ियों में कई कद्दवार नेताओं के साथ काम करने का का मौका मिला। वह अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे और सकारात्मक बदलावों के जरिए लोगों के करीब बने रहे।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ वह कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक थे और आजीवन समर्पित कांग्रेसी बने रहे। पार्टी, राज्य और देश के लिए उनके योगदान को हमेशा महत्व दिया जाएगा।’’

वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sonia expressed grief over the death of Virbhadra, remembered his contribution

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे