लाइव न्यूज़ :

सोनिया ने तरुण गोगोई के निधन पर दुख जताया, गौरव को पत्र लिखकर संवेदना प्रकट की

By भाषा | Updated: November 23, 2020 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि गोगोई पार्टी के कद्दावर नेता थे, जो लोगों के बीच अपने विवेक, दृष्टिकोण और योग्यता के लिए सम्मान रखते थे।

सोनिया ने गोगोई के पुत्र एवं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को पत्र लिखकर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

उन्होंने कहा, ‘‘तरुण गोगोई कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक थे। अद्भुत विवेक, दृष्टिकोण और योग्यता के चलते उनका सम्मान होता था।’’

सोनिया ने कहा, ‘‘विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए हम हमेशा सलाह के लिए उनका रुख कर सकते थे। मुझे पता है कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी उनका कितना सम्मान करते थे।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में लिखा, ‘‘मेरे लिए उनका जाना एक व्यक्तिगत क्षति है। मैं भूल नहीं सकती हूं कि असम के दौरों के समय उन्होंने मेरे प्रति अपनापन और गर्मजोशी दिखाई थी। मैंने अपने असम दौरे के समय यह देखा था कि प्रदेश के सभी समुदायों के लोग उनका कितना सम्मान करते थे तथा उन्होंने सबके लिए कितना काम किया था।’’

गोगोई का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। पिछले दिनों वह कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उपचार के बाद ठीक हो गए थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोगोई 84 साल के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह