लाइव न्यूज़ :

सोनिया ने उद्धव ठाकरे से एससी-एसटी समुदायों के लिए चार सूत्री पहल करने को कहा

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कहा है कि प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के विकास के लिए आबादी के अनुपात में बजट का आवंटन करने समेत चार सूत्री पहल की जाए।

पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी एचके पाटिल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रदेश में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन ‘महा विकास आघाड़ी’ की सरकार है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार में शामिल होने के कारण हम इन वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी के लिए ज्यादा सजग हैं। इन समुदायों के प्रबुद्ध लोगों का हाल ही में एक सम्मेलन भी आयोजित किया गया।’’

पाटिल के मुताबिक, सोनिया ने ठाकरे से जिस चार सूत्री पहल करने के लिए कहा है उनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए उनकी आबादी के अनुपात में बजट आवंटित करने का सुझाव प्रमुख है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ठाकरे से यह भी कहा कि एससी-एसटी समुदायों के लोगों के स्वामित्व वाले उपक्रमों के लिए सरकारी ठेकों और परियोजनाओं में आरक्षण की व्यवस्था की शुरू की जाए, विभिन्न विभागों में इन समुदायों के लिए आरक्षित पदों की रिक्तियों को भरा जाए। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी वर्गों के युवाओं के लिए शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ छात्रवृत्ति योजनाओं एवं छात्रावास सुविधाओं का विस्तार किया जाए।

पाटिल ने यह भी बताया कि मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया चल रही है और अगले कुछ दिनों इस पर फैसला हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां