लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सोनिया ने कांग्रेस शासित प्रदेशों से वायरस से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा

By भाषा | Updated: March 6, 2020 20:45 IST

पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्रों में सोनिया ने कहा, ‘‘हम वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी आपात स्थिति में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों से कहा- कोरोना वायरस से निपटने को लेकर प्रभावी कदम उठाएं और राज्य में पूरी तैयारी रखेंपूरे देश में अब तक कोरोना से संक्रमित 31 लोगों की पुष्टि हुई है, सभी का इलाज चल रहा है

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा कि वे कोरोना वायरस से निपटने को लेकर प्रभावी कदम उठाएं और राज्य में पूरी तैयारी रखें।

पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्रों में सोनिया ने कहा, ‘‘हम वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी आपात स्थिति में हैं। दुनिया भर में इसे लेकर उठाए जा रहे कदमों के साथ ही हमें घरेलू स्तर पर भी प्रभावी कदम उठाने होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस संदर्भ में प्रभावी कदम उठाये और पूरी तैयारियां की जाएं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता में भी इजाफा किया जाए।’’ सोनिया ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े उपकरणों की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और सघन चिकित्सा सेवा की सुविधाओं को भी बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस वायरस से पीड़ितों की जांच और संक्रमित मरीजों को अलग रखे जाने की व्यवस्था बनाई जाए। राज्य सरकारों को भी बड़े पैमाने पर लोगों के एक साथ जमा नहीं होने का परामर्श जारी किया जाए। इससे इस वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।’’ सोनिया ने यह भी कहा कि कोरोना के बारे में दुष्प्रचार पर रोक लगाने के लिए जागरुकता अभियान भी शुरू किया जाए।

टॅग्स :कोरोना वायरससोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है