लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 12 दिसंबर को कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ रैली’, सोनिया और राहुल करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: November 26, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर कांग्रेस पेट्रोल, डीजल और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के मकसद से आगामी 12 दिसंबर को दिल्ली में ‘महंगाई हटाओ रैली’ आयोजित करेगी, जिसे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस रैली के आयोजन को लेकर जानकारी दी। पिछले दिनों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा की कांग्रेस इकाइयों के अध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में इस रैली के आयोजन को लेकर चर्चा हुई थी।

वेणुगोपाल ने दावा किया, ‘‘मोदी और महंगाई लोगों के जीवन के लिए अभिशाप बन गए हैं। महंगाई और कीमतों में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि ने देश में हर व्यक्ति की कमाई को निगल कर हर परिवार की आय और बजट को बिगाड़ कर रख दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की जनता को सबसे अधिक प्रभावित करने वाली वास्तविक समस्या इस समय पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की महंगी कीमतें हैं, जिसकी वजह से सभी खाद्य पदार्थ एवं उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। हर परिवार खाने के तेल, दालों और खाद्य पदार्थों की असहनीय महंगाई से प्रभावित है। शायद यह इतिहास में पहली दफा है कि टमाटर की कीमतें पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों को भी मात दे रही हैं।’’

वेणुगोपाल ने बताया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि महंगाई पर पूरे देश का ध्यान आकृष्ट करने के लिए 12 दिसंबर को दिल्ली में एक व्यापक ‘महंगाई हटाओ रैली’ का आयोजन किया जाएगा। सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इसे संबोधित करेंगे।’’

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘हम अपना संघर्ष तब तक जारी रखेंगे, जब तक मोदी सरकार महंगाई के मुद्दे पर हमारी बातों को मान न ले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल