लाइव न्यूज़ :

सोनिया और मनमोहन ने ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि देश एवं कर्नाटक के लिए उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा तथा वह लोगों के लिए प्रेरणा रहेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। फर्नांडिस 80 साल के थे। फर्नांडिस के परिवार में उनकी पत्नी और दो संतान हैं।

सोनिया ने शोक संदेश में कहा कि ऑस्कर फर्नांडिस एक घोर कांग्रेसी, दिग्गज सांसद, संवेदनशील मंत्री रहे जिन्होंने श्रमिकों एवं वंचितों के अधिकारों की पैरोकारी की। वह समर्पित संगठन निर्माता थे जिन्होंने सभी स्तरों पर काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी विन्रमता, योग्यता, सरलता और निष्ठा सभी के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। उनका जाना हर कांग्रेस कार्यकर्ता और देश के लिए बड़ी क्षति है। मैं अपने इस शानदार सहयोगी को सलाम करती हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’

मनमोहन सिंह ने फर्नांडिस की पत्नी ब्लॉसम फर्नांडिस को शोक संदेश भेजकर संवेदना प्रकट की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रिय ऑस्कर फर्नांडिस के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। अपनी कड़ी मेहनत, मिलनसार स्वभाव और लोकप्रियता से वह कर्नाटक से कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेता बने जिन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णयों में पार्टी की मदद की।’’

सिंह ने कहा, ‘‘कर्नाटक के आम लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता का प्रमाण यह है कि वह पांच बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। वह एक गुणवान नेता और सक्षम प्रशासक थे जिन्होंने संप्रग सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवा की। देश और विशेषकर कर्नाटक के लिए उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो