लाइव न्यूज़ :

दोनों किडनी ने काम करना किया बंद, नहीं रहे सपा के दुद्धी से विधायक विजय सिंह गोंड, अखिलेश यादव ने निधन पर शोक व्यक्त किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2026 16:03 IST

Sonbhadra: 1985 में कांग्रेस टिकट पर, 1989 में निर्दलीय के रूप में, और बाद में 1991 और 1993 में जनता दल के विधायक के तौर पर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देSonbhadra: सपा विधायक की दोनों किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था।Sonbhadra: 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।Sonbhadra: गोंड पहली बार दुद्धी से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

Sonbhadra:उत्तर प्रदेश के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक तथा वरिष्ठ आदिवासी नेता विजय सिंह गोंड का बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 71 साल के थे । परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक के निधन की पुष्टि सपा नेता अवध नारायण यादव ने की। उप्र से आठ बार विधायक रहे गोंड लंबे समय से बीमार थे, और लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचाराधीन थे। सपा विधायक की दोनों किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था।

यादव ने कहा, "विजय सिंह गोंड लंबे समय से बीमार थे और लखनऊ में उपचाराधीन थे। उनका निधन क्षेत्र और आदिवासी समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है।" गोंड 2024 के उपचुनाव में दुद्धी से सपा उम्मीदवार के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे। यह उपचुनाव तब ज़रूरी हुआ जब तत्कालीन विधायक रामदुलार गोंड को एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में 25 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई थी। 1980 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करते हुए, गोंड पहली बार दुद्धी से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

उन्होंने 1985 में कांग्रेस टिकट पर, 1989 में निर्दलीय के रूप में, और बाद में 1991 और 1993 में जनता दल के विधायक के तौर पर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। उन्होंने 1996 और 2002 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान, उनके पास राज्य मंत्री का दर्जा था।

अपने लंबे राजनीतिक करियर के बावजूद, गोंड को भाजपा की मज़बूत चुनावी लहर के बीच 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। ज़िला और राज्य दोनों स्तरों पर एक प्रमुख आदिवासी नेता के रूप में व्यापक रूप से माने जाने वाले गोंड आदिवासी समुदायों के कल्याण और अधिकारों से संबंधित मुद्दों को लगातार उठाने के लिए जाने जाते थे।

उन्हें क्षेत्र के लोगों के बीच गहरे जुड़ाव वाले ज़मीनी नेता के रूप में भी देखा जाता था। यादव ने कहा कि गोंड का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम तक दुद्धी पहुंचने की उम्मीद है और अंतिम संस्कार दुद्धी में कंधार नदी के किनारे किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गोंड के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया