लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका गांधी ने फिर से साधा बीजेपी पर निशाना, मुझे नहीं अपराध रोकिये योगी जी

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 19, 2019 20:12 IST

पीड़ितों के परिजनों को जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए किसान सर्वहित बीमा योजना के अनुसार दिया जाएगा।

Open in App

सोनभद्र में भूमि विवाद को लेकर बुधवार(17 जुलाई) को हुए खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत के सिलसिले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतकों को दफनाने को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन के बीच कई घंटे तक चला गतिरोध देर रात को समाप्त हो गया। पुलिस ने मामले में हिंसा के मुख्य आरोपी एक ग्राम प्रधान को भी पकड़ लिया। जिसके बाद गिरफ्तार लोगों की संख्या 26 हो गयी है। बुधवार की हिंसा में 18 अन्य घायल भी हो गये। पुलिस ने ग्राम प्रधान के दो भतीजों - गिरिजेश और विमलेश - को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। कुल 61 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें 11 नामजद हैं। इस घटना में जिसकी भी मौत हुई वो सब आदिवासी हैं। 

19 Jul, 19 06:36 PM

मुझे नहीं अपराधा रोकिये योगी जी: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुये कहा है कि सीएम योगी जी हमें नहीं राज्य में अपराध को रोकिए। 

19 Jul, 19 05:25 PM

TMC नेताओं का एक दल कल सोनभद्र जायेगा

19 Jul, 19 03:22 PM

कांग्रेस पार्टी के संगठन किसान कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ बीजेपी दफ्तर के बाहर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन करने का एलान किया है. 

19 Jul, 19 02:31 PM

प्रियंका गांधी ने कहा, मैं सोनभद्र जाकर पीड़ित परिवारों से मिलकर रहूंगी

19 Jul, 19 02:05 PM

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने योगी सरकार की आलोचना की

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने कहा है कि यूपी सरकार सत्ता में होने का फायदा ले रही है।  

19 Jul, 19 01:30 PM

सोनभद्र मामले में 5 अधिकारी निलंबित, 1955 से अब की मांगी रिपोर्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र मामले को लेकर 5 अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिये हैं। इसके लिए योगी सरकार ने तीन सदस्यीय जांच के लिए कमेटी गठित की है। जांच कमेटी को आदेश दिया गया है कि वो इस मामले पर 1955 से लेकर अब तक की पूरी जांच करें और 10 दिन में रिपोर्ट सौंपे। 

19 Jul, 19 12:42 PM

अजय सिंह बिष्ट ने कहा- सरकार की तानाशाही है

सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी अजय सिंह बिष्ट सरकार की तानाशाही का निकृष्टतम उदाहरण है। हम पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दृढ संकल्पित हैं और भाजपा सरकार के इन ओछे हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।

19 Jul, 19 12:24 PM

वीडियो में देखें, प्रियंका गांधी ने गिरफ्तारी के बाद क्या कहा? 

धरने पर बैठी प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डीएम की गाड़ी में प्रियंका गांधी ने जाते वक्त है, मैं सिर्फ पीड़ित परिवार वालों से मिलने आई थी। मुझे नहीं पता यूपी पुलिस मुझे कहां लेकर जा रही है। लेकिन हम हर जगह जाने को तैयार हैं। 

19 Jul, 19 12:20 PM

धरने पर बैठी प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

19 Jul, 19 12:18 PM

एसडीएस और सीओ समेत पांच निलंबित

सोनभद्र कांड में एडीजी की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कार्रवाई करते हुये एसडीएस और सीओ समेत पांच को निलंबित किया है। तीन सदस्यीय जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। 

19 Jul, 19 12:15 PM

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस कांग्रेस पर लगाया आरोप

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुये कहा है कि कांग्रेस ने ही जमीन विवाद की नींव 1955 में रखी थी। 

19 Jul, 19 12:13 PM

उत्तर प्रदेश विधानसभा 40 मिनट के लिए स्थगित

राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा 40 मिनट के लिए स्थगित

19 Jul, 19 12:13 PM

सोनभद्र इलाके में धारा 144 लगा दी गई है

19 Jul, 19 12:12 PM

प्रियंका गांधी की पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया

प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से आज मिलने गई हुई हैं। लेकिन उनको वहां पीड़ित परिवार से नहीं मिलने दिया जा रहा है। उन्होंने योगी सरकार से पूछा है कि उन्हें किस कानूनी आधार पर सोनभद्र नहीं जाने दिया जा रहा है। मिर्जापुर में प्रियंका धरने पर बैठ गई हैं। सोनभद्र इलाके में धारा 144 लगी हुई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमिर्जापुरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं