सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका गांधी ने फिर से साधा बीजेपी पर निशाना, मुझे नहीं अपराध रोकिये योगी जी
By पल्लवी कुमारी | Updated: July 19, 2019 20:12 IST2019-07-19T12:09:40+5:302019-07-19T20:12:24+5:30
पीड़ितों के परिजनों को जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए किसान सर्वहित बीमा योजना के अनुसार दिया जाएगा।

सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका गांधी ने फिर से साधा बीजेपी पर निशाना, मुझे नहीं अपराध रोकिये योगी जी
सोनभद्र में भूमि विवाद को लेकर बुधवार(17 जुलाई) को हुए खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत के सिलसिले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतकों को दफनाने को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन के बीच कई घंटे तक चला गतिरोध देर रात को समाप्त हो गया। पुलिस ने मामले में हिंसा के मुख्य आरोपी एक ग्राम प्रधान को भी पकड़ लिया। जिसके बाद गिरफ्तार लोगों की संख्या 26 हो गयी है। बुधवार की हिंसा में 18 अन्य घायल भी हो गये। पुलिस ने ग्राम प्रधान के दो भतीजों - गिरिजेश और विमलेश - को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। कुल 61 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें 11 नामजद हैं। इस घटना में जिसकी भी मौत हुई वो सब आदिवासी हैं।
19 Jul, 19 : 06:36 PM
मुझे नहीं अपराधा रोकिये योगी जी: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुये कहा है कि सीएम योगी जी हमें नहीं राज्य में अपराध को रोकिए।
19 Jul, 19 : 05:25 PM
TMC नेताओं का एक दल कल सोनभद्र जायेगा
19 Jul, 19 : 03:22 PM
कांग्रेस पार्टी के संगठन किसान कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ बीजेपी दफ्तर के बाहर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन करने का एलान किया है.
Kisan Congress to protest outside BJP offices across the country after Priyanka Gandhi Vadra was stopped from going to Sonbhadra in Uttar Pradesh where 10 people died in firing on July 17 pic.twitter.com/YnLcXsyL1m
— ANI (@ANI) July 19, 2019
19 Jul, 19 : 02:31 PM
प्रियंका गांधी ने कहा, मैं सोनभद्र जाकर पीड़ित परिवारों से मिलकर रहूंगी
Mirzapur: Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) and party workers sit on a dharna at Chunar Guest House. She says,"I will go to Sonbhadra (where firing over a land dispute claimed 10 lives) & meet the victims." pic.twitter.com/3StDmtorym
— ANI UP (@ANINewsUP) July 19, 2019
19 Jul, 19 : 02:05 PM
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने योगी सरकार की आलोचना की
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने कहा है कि यूपी सरकार सत्ता में होने का फायदा ले रही है।
19 Jul, 19 : 01:30 PM
सोनभद्र मामले में 5 अधिकारी निलंबित, 1955 से अब की मांगी रिपोर्ट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र मामले को लेकर 5 अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिये हैं। इसके लिए योगी सरकार ने तीन सदस्यीय जांच के लिए कमेटी गठित की है। जांच कमेटी को आदेश दिया गया है कि वो इस मामले पर 1955 से लेकर अब तक की पूरी जांच करें और 10 दिन में रिपोर्ट सौंपे।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath on Sonbhadra land dispute incident in which 10 people were killed: Government has ordered suspension of 4 officials. A 3-person committee has been constituted to investigate the matter from 1955 till now, & give a report to government in 10 days. https://t.co/TQBWpwuMvP
— ANI UP (@ANINewsUP) July 19, 2019
19 Jul, 19 : 12:42 PM
अजय सिंह बिष्ट ने कहा- सरकार की तानाशाही है
सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी अजय सिंह बिष्ट सरकार की तानाशाही का निकृष्टतम उदाहरण है। हम पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दृढ संकल्पित हैं और भाजपा सरकार के इन ओछे हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।
सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव श्रीमती @PriyankaGandhi की गिरफ्तारी अजय सिंह बिष्ट सरकार की तानाशाही का निकृष्टतम उदाहरण है। हम पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दृढ संकल्पित हैं और भाजपा सरकार के इन ओछे हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।
— Congress (@INCIndia) July 19, 2019
19 Jul, 19 : 12:24 PM
वीडियो में देखें, प्रियंका गांधी ने गिरफ्तारी के बाद क्या कहा?
धरने पर बैठी प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डीएम की गाड़ी में प्रियंका गांधी ने जाते वक्त है, मैं सिर्फ पीड़ित परिवार वालों से मिलने आई थी। मुझे नहीं पता यूपी पुलिस मुझे कहां लेकर जा रही है। लेकिन हम हर जगह जाने को तैयार हैं।
Priyanka Gandhi Vadra in Narayanpur on if she has been arrested: Yes, we still won't be cowed down. We were only going peacefully to meet victim families(of Sonbhadra firing case). I don't know where are they taking me, we are ready to go anywhere.' pic.twitter.com/q1bwkucl0g
— ANI UP (@ANINewsUP) July 19, 2019
19 Jul, 19 : 12:20 PM
धरने पर बैठी प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
19 Jul, 19 : 12:18 PM
एसडीएस और सीओ समेत पांच निलंबित
सोनभद्र कांड में एडीजी की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कार्रवाई करते हुये एसडीएस और सीओ समेत पांच को निलंबित किया है। तीन सदस्यीय जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
19 Jul, 19 : 12:15 PM
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस कांग्रेस पर लगाया आरोप
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुये कहा है कि कांग्रेस ने ही जमीन विवाद की नींव 1955 में रखी थी।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath on Sonbhadra land dispute incident in which 10 people were killed: The foundation of this incident was laid in 1955 when the then Tehsildar did the unlawful act of registering the land of Gram Samaj in the name of Adarsh Cooperative society. pic.twitter.com/VyrA1jODww
— ANI UP (@ANINewsUP) July 19, 2019
19 Jul, 19 : 12:13 PM
उत्तर प्रदेश विधानसभा 40 मिनट के लिए स्थगित
राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा 40 मिनट के लिए स्थगित
19 Jul, 19 : 12:13 PM
सोनभद्र इलाके में धारा 144 लगा दी गई है
Sonbhadra land dispute firing case: Section 144(prohibits assembly of more than 4 people in an area) has been imposed in the area
— ANI UP (@ANINewsUP) July 19, 2019
19 Jul, 19 : 12:12 PM
प्रियंका गांधी की पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया
प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से आज मिलने गई हुई हैं। लेकिन उनको वहां पीड़ित परिवार से नहीं मिलने दिया जा रहा है। उन्होंने योगी सरकार से पूछा है कि उन्हें किस कानूनी आधार पर सोनभद्र नहीं जाने दिया जा रहा है। मिर्जापुर में प्रियंका धरने पर बैठ गई हैं। सोनभद्र इलाके में धारा 144 लगी हुई है।
Priyanka Gandhi Vadra in Narayanpur: Just want to go and meet families of victims(Sonbhadra firing case),I even said will take only 4 ppl with me.Yet administration is not letting us go there.They should tell us why we are being stopped.We will continue to sit here peacefully pic.twitter.com/ICkI2AZAEH
— ANI UP (@ANINewsUP) July 19, 2019