लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र खूनी संघर्ष मामला: राबर्ट वाड्रा ने कहा- प्रियंका की गिरफ्तारी ‘असंवैधानिक’, लोकतंत्र को तानाशाही में न बदलें

By भाषा | Updated: July 20, 2019 00:35 IST

वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘‘ जिस तरह से मेरी पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया, वह पूरी तरह से असंवैधानिक है। गिरफ्तारी के लिए कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया।’’ उ‍न्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से कानून का दुरुपयोग है।

Open in App

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में हिरासत में लिए जाने पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार को राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल उन्हें रिहा करना चाहिए और लोकतंत्र को तानाशाही में नहीं बदलने देना चाहिए। पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी कांग्रेस महासचिव गांधी को शुक्रवार को हिरासत में लेते हुए उन्हें सोनभद्र जाने से रोक दिया गया।

इस सप्ताह यहां 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांधी यहां सड़क पर धरने पर बैठ गईं थी और वह आगे जाने की अनुमति मांग रहीं थी। इसके बाद उन्हें एक गेस्टहाउस में भेज दिया गया।

वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘‘ जिस तरह से मेरी पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया, वह पूरी तरह से असंवैधानिक है। गिरफ्तारी के लिए कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया।’’ उ‍न्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से कानून का दुरुपयोग है।

वाड्रा ने कहा, ‘‘ क्या मृतक के परिवार से मिलने जाना अपराध है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ क्या यह सरकार सच के साथ खड़ी सभी आवाज को दबाना चाहती है। सरकार को तत्काल उन्हें रिहा करना चाहिए और लोकतंत्र को लोकतंत्र ही बने रहने देना चाहिए न कि इसे तानाशाही में बदलना चाहिए।’’

सोनभद्र के घोरावाल इलाके में बुधवार को ग्राम प्रधान और गोंड आदिवासियों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए संघर्ष में 10 लोगों की हत्या हो गई थी जबकि 18 अन्य घायल हो गए थे। प्रधान समर्थकों ने कथित रूप से आदिवासियों पर फायरिंग की थी। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीरॉबर्ट वाड्राउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह