'सोनम नहीं बिहारी युवाओं के लिए नीतीश चच्चा बेवफ़ा है': राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 15, 2025 18:05 IST2025-06-15T18:05:05+5:302025-06-15T18:05:05+5:30

दस रुपये के नोट पर सोनम का नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र है। इस नोट के पीछे बैकग्राउंड में नोट का वाटरमार्क लगाया गया है। राजद की ओर से सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में 10 रुपए का एक नोट है, जिस पर लिखा है कि बिहार के लिए नीतीश चच्चा भी बेवफा हैं। 

Sonam nahi Bihari yuvaon ke liye Nitish chaccha bewafa hai, RJD took a dig at Chief Minister Nitish Kumar | 'सोनम नहीं बिहारी युवाओं के लिए नीतीश चच्चा बेवफ़ा है': राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज

'सोनम नहीं बिहारी युवाओं के लिए नीतीश चच्चा बेवफ़ा है': राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज

पटना: इन दिनों सोशल मीडिया पर 'सोनम बेवफा है' वाला पोस्ट चलने के बाद अब राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए इसी तरह का एक नोट जारी किया है। राजद ने भी 10 का एक नोट सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है। इस नोट पर सोनम का नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र है। इस नोट के पीछे बैकग्राउंड में नोट का वाटरमार्क लगाया गया है। राजद की ओर से सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में 10 रुपए का एक नोट है, जिस पर लिखा है कि बिहार के लिए नीतीश चच्चा भी बेवफा हैं। 

वहीं, पोस्ट में कैप्शन है 'सोनम नहीं बिहारी युवाओं के लिए नीतीश चच्चा बेवफ़ा है। राजद का यह कटाक्ष ऐसे समय में आया है जब मध्य प्रदेश की रहने वाली सोनम ने हनीमून पर जाकर अपने पति की हत्या करा दी। अब उसी सोनम से नीतीश कुमार की तुलना करते हुए बिहार के उन्हें बेवफा करार देकर राजद ने तंज कसा है। 

वर्ष 2016 में देश में जब नोटबंदी हुआ था तब 10 रुपए के नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखकर सोशल मीडिया पर उसे वायरल किया गया था। उसके बाद अब मध्य प्रदेश की सोनम के अपने ही पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं राजद ने इन सबको को जोड़ते हुए नीतीश कुमार को बेवफा बताकर तंज कसा है। साथ ही इसमें बिहार के बच्चों को जोडकर नीतीश कुमार को निशाने पर लिया गया है। 

दरअसल नीतीश कुमार पाला बदलते रहे हैं। वे 2005 से 2013 तक एनडीए के साथ रहे। उसके बाद 2015 विधानसभा चुनाव में राजद-कांग्रेस के साथ उतरे। लेकिन फिर 2017 में भाजपा के साथ आ गए। 2022 में फिर आरजेडी के साथ गए और जनवरी 2024 में एनडीए में वापसी की। ऐसे में नीतीश कुमार को राजद का शुरू से तंज रहा है कि वे अविश्वसनीय हैं। अब उसी कड़ी में उन्हें बेवफा बताते हुए सोनम से तुलना कर नया हमला किया गया है। 

हालांकि राजद के इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि राजद वाले तुम्हे पता होना चाहिए की नोट पर लिखना जुर्म हैं! और इस तरह से वोट नहीं मिलने वाले हैं। वहीं एक और यूजर विकास कुमार ने लिखा है कि 'नीतीश चच्चा तो उस पुराने आशिक की तरह निकले, जो हर चुनाव में वादा करते हैं रोजगार का, और निभाते हैं सिर्फ़ मुंह मोड़ने का!

Web Title: Sonam nahi Bihari yuvaon ke liye Nitish chaccha bewafa hai, RJD took a dig at Chief Minister Nitish Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे