लाइव न्यूज़ :

सोनाली फोगाट ने रैली में भारत माता के नारे नहीं लगाने वालों से पूछा, क्या वे पाकिस्तानी हैं?

By भाषा | Updated: October 9, 2019 06:00 IST

सोनाली फोगाट ने आदमपुर में मीडिया से कहा, ‘‘ मैंने उनसे कहा कि क्या तुम पाकिस्तान से आए हो।’’ उन्होंने दावा किया कि बाद में कई युवा उनके पास आए और भारत माता की जय नहीं बोलने पर माफी मांगी। 

Open in App
ठळक मुद्देसोनाली फोगाट ने मंगलवार को एक चुनावी रैली में ‘भारत माता की जय’ के नारे नहीं लगाने वाले लोगों से पूछा कि ‘क्या वे पाकिस्तानी हैं’? हिसार जिले के आदमपुर स्थित बालसमंद गांव में आयोजित रैली में फोगाट ने लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए।

हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी और ‘टिक-टॉक’ सनसनी सोनाली फोगाट ने मंगलवार को एक चुनावी रैली में ‘भारत माता की जय’ के नारे नहीं लगाने वाले लोगों से पूछा कि ‘क्या वे पाकिस्तानी हैं’? हिसार जिले के आदमपुर स्थित बालसमंद गांव में आयोजित रैली में फोगाट ने लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए।

उन्होंने जब नारे लगाने को कहा तब भीड़ में कुछ लोगों के शांत रहने पर उनसे पूछा, ‘‘ पाकिस्तान से आये हो क्या? पाकिस्तानी हो क्या? अगर हिन्दुस्तान से आए हो तो भारत माता की जय बोलो।’’ फोगाट ने इसके बाद भीड़ में नारा नहीं लगाने वालों की ओर देखते हुए कहा, ‘‘ मुझे शर्म आती है कि आप जैसे लोग भी भारतीय हैं जो तुच्छ राजनीति के लिए ‘भारत माता की जय’ के नारे नहीं लगाते।’’.

फोगाट के गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह कह रही हैं कि जो लोग ‘भारत माता की जय’ नहीं बोल सकते, उनके वोटों का कोई मूल्य नहीं है। हालांकि, बाद में दिए भाषण में वह लोगों से इलाके में कॉलेज बनाने का वादा करती हैं जिसपर लोग खुशी का इजहार करते हैं और जोर-जोर से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हैं।

बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए फोगाट ने कहा कि उन्होंने भीड़ में बैठे लोगों को पाकिस्तानी नहीं कहा। उन्होंने आदमपुर में मीडिया से कहा, ‘‘ मैंने उनसे कहा कि क्या तुम पाकिस्तान से आए हो।’’ उन्होंने दावा किया कि बाद में कई युवा उनके पास आए और भारत माता की जय नहीं बोलने पर माफी मांगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया