लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका गांधी और यूपी सरकार के बीच जारी गतिरोध समाप्त, वाराणसी के लिए हुईं रवाना

By स्वाति सिंह | Updated: July 20, 2019 20:32 IST

Open in App

सोनभद्र के घोरावल इलाके में बुधवार को ग्राम प्रधान और गोंड आदिवासियों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए संघर्ष में 10 लोगों की हत्या पर विवाद ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को सोनभद्र जाने के रास्ते में रोके जाने के बाद  इस बात पर अडिग हैं कि वे पीड़ितों से बिना मिले वापस नहीं जाएंगी। उन्हें पुलिस ने चुनार गेस्ट हाउस में रखा है।

प्रियंका सोनभद्र गोलीकांड में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए शुक्रवार को वाराणसी के एक अस्पताल पहुंचीं थी और इसके बाद यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर सोनभद्र के लिये रवाना हुईं। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका को वाराणसी-मिर्जापुर सीमा पर रोक दिया गया। इस बीच आज और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी प्रियंका गांधी से मिलने के लिए यूपी पहुंचने की संभावना है। वहीं, आज टीएमसी के सांसदों को भी वाराणसी में एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोक दिया।

20 Jul, 19 04:00 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और मिर्जापुर जिला प्रशासन के बीच गतिरोध प्रियंका के सोनभद्र हत्याकांड पीडितों के परिवार वालों से मुलाकात के साथ ही शनिवार दोपहर समाप्त हो गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मिर्जापुर जिला प्रशासन के बीच का गतिरोध समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के पीडित परिवार वालों से मुलाकात कर ली है। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने सात महिलाओं सहित 15 लोगों से मुलाकात की और मुलाकात के बाद प्रियंका वाराणसी लौट गयी लेकिन साथ ही कह गयी कि वह फिर आयेंगी। 

20 Jul, 19 03:10 PM

प्रियंका गांधी चुनार अतिथिगृह से निकलीं: कांग्रेस नेता अजय राय

कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा' प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच जारी गतिरोध समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा 'प्रियंका गांधी चुनार अतिथिगृह से निकलीं, वाराणसी के लिए रवाना के लिए रवाना हुईं।

20 Jul, 19 02:51 PM

जैसे ही स्थिति सामान्य होगी हम धारा 144 को हटा देंगे: सोनभद्र DM अंकित अग्रवाल

सोनभद्र के डिएम अंकित अग्रवाल ने कहा 'गांव की स्थिति संवेदनशील है इसलिए हमने जिले में धारा 144 लागू किया है। यह राजनीतिक दलों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के प्रवेश को रोकता है। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग करें।' उन्होंने कहा 'जैसे ही स्थिति सामान्य होगी हम धारा 144 को हटा देंगे। घटना के संबंध में अबतक 29 गिरफ्तारियां हुई हैं। गांव में शांति बनाए रखने के लिए बल तैनात किए गए हैं।'

20 Jul, 19 02:40 PM

संवेदनशील मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए: यूपी डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा 'अगर आप अपने राजनीतिक इरादों को पूरा करने के लिए कहीं जाते हैं तब धारा 144 लगाया जाता है। संवेदनशील मुद्दों पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमारी सरकार शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।'

20 Jul, 19 12:15 PM

उत्तर प्रदेश सरकार ने अघोषित आपातकाल किया लागू: कांग्रेस

कांग्रेस नेता प्रोमोद तिवारी ने कहा 'यह सरकार नहीं चाहती कि कोई पीड़ितों के आंसू पोंछे। जो कुछ भी हुआ वह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है और ऐसा लगता है जैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने पापों और छोटी-छोटी बातों को छिपाने के लिए अघोषित आपातकाल लागू किया है।

20 Jul, 19 12:00 PM

राज्यपाल से मिलने पहुंचे कांग्रेस के नेता

सोनभद्र हत्याकांड मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सहित अन्य नेता राज्यपाल राम नाईक से मिलने के लिए पहुंचे।

20 Jul, 19 11:49 AM

पीड़ितों के परिजनों मिलीं प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनभद्र के गोलीबारी मामले के पीड़ितों के परिजनों मिलीं 

20 Jul, 19 11:07 AM

प्रशासन ने पीड़ितों को प्रियंका से मिलवाया

पीड़ितों के परिवार प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे हैं। लेकिन प्रियंका का आरोप है कि पीड़ितों के रिश्तेदार मुझ से मिलने आएं हैं उन्हें भी रोका जा रहा है।

20 Jul, 19 11:07 AM

अपनी विफलता छिपाने के लिए जाने नहीं दे रही यूपी सरकार: मायावती

20 Jul, 19 10:41 AM

बिना मिले नहीं जाऊंगी: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा- बिना मिले नहीं जाऊंगी, जहां चाहें तो पीड़ितों से प्रशासन ही मिलवा दें। सरकार को जो करना है वो करे। 

20 Jul, 19 10:47 AM

योगी सरकार को प्रियंका गांधी से डर क्यों लगता है: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रशासन द्वारा रोके जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर वह प्रियंका से डरी हुई क्यों है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "क्या पूरे उम्भा गाँव(सोनभद्र) को पुलिस छावनी में बदलकर सच दबा पाएगी आदित्यनाथ सरकार? भाजपा सरकार को प्रियंका गांधी से डर क्यों लगता है?'' उन्होंने सवाल किया, ''जब गाँव के लोग प्रियंका जी से मिलकर न्याय की गुहार लगाने का इंतज़ार कर रहे हैं तो गाँव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा क्यों? ''

20 Jul, 19 10:41 AM

सोनभद्र जा रहे TMC नेताओं को वाराणसी एयरपोर्ट पर रोका गया, हिरासत में

टीएमसी सांसदों का एक दल भी सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने के लिए जा रहे थे। लेकिन बनारस एयरपोर्ट पर रोका गया।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'