लाइव न्यूज़ :

संपत्ति को लेकर बेटे ने मां-बाप की गला दबाकर हत्या की

By भाषा | Updated: June 13, 2021 19:08 IST

Open in App

गाजियाबाद, 13 जून गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुजुर्ग माता-पिता की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने रविवार को आरोपी रवि ढाका को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई नाइलॉन की रस्सी, तौलिया, 15 हजार रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये के सावधि जमा का प्रमाण पत्र बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी ने कहा कि रवि ने पुलिस को बताया कि उसने जिले के लोनी इलाके के बलराम नगर में अपने घर में शुक्रवार को अपने पिता सुरेन्द्र धाका (70) और मां संतोष (63) की हत्या की ।

अधिकारी ने कहा कि वह इस बात को लेकर चिंतित था कि पूरी पारिवारिक संपत्ति छोटे भाई के परिवार को दे दी जाएगी। रवि ने घटनास्थल पर लूट की कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह किया। इसके लिये उसने घर का सामान और कपड़े इधर- उधर फेंक दिये और अलमारी खुली छोड़ दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि रवि अपने छोटे भाई गौरव की पत्नी और बच्चों को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिये अपने माता-पिता से जलता था। गौरव की ढाई साल पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके पिता सुरेन्द्र, गौरव की पत्नी को उसकी संपत्ति भी देना चाहते थे। अधिकारी ने कहा कि रवि ने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ एक महिला से शादी की है।

पुलिस ने कहा कि कथित भेदभाव से नाराज रवि और उसके पिता के बीच घर पर अक्सर कहासुनी होती थी। इसके चलते आरोपी ने अपने माता-पिता को खत्म करने की योजना बनाई। रवि ने माता-पिता को जान से मारने के बाद नाटक करते हुए पड़ोसियों से कहा कि लूट के बाद उनकी हत्या की गई है। पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया, जो फॉरेंसिक विशेषज्ञ और खोजी कुत्ते के दस्ते के साथ वहां पहुंची। रवि ने मौत को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू