लाइव न्यूज़ :

बेटे ने 60 वर्षीय पिता की गला दबाकर हत्या की

By भाषा | Updated: November 16, 2020 00:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली में एक युवक ने अपने पिता से झगड़े के बाद उनकी कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दिवाली के दिन शनिवार दोपहर में घटी।

पुलिस के मुताबिक दिलीप के 24 वर्षीय बेटे अवधेश ने दोनों के बीच झगड़े के बाद एक दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दिलीप ओम विहार में रहता था और सब्जी बेचता था।

बताया जा रहा है कि अवधेश को अपने पिता पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों का शक था। हालांकि पुलिस ने कहा कि मामले में अभी जांच चल रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवधेश पिता की हत्या के बाद घर से भाग गया लेकिन उसे जल्द ही पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि दिलीप के छोटे बेटे अंकित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जो वारदात के समय घर पर नहीं था और बाद में लौटा।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, ‘‘हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?