संपत्ति विवाद में पिता को पुत्र ने गोली मारी
By भाषा | Updated: November 29, 2021 00:07 IST2021-11-29T00:07:50+5:302021-11-29T00:07:50+5:30

संपत्ति विवाद में पिता को पुत्र ने गोली मारी
नोएडा (उप्र), 28 नवंबर जेवर थानाक्षेत्र के मंगरौली मोहल्ले में एक युवक ने अपने पिता को गोली मार दी जिसके बाद उन्हें (पिता को) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मंगरौली में श्याम सिंह निर्मल (62) का अपने बेटे के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की देर रात को श्याम सिंह निर्मल की अपने पुत्र हिम्मत सिंह से कहासुनी हो गई।
उन्होंने बताया कि इस बात से नाराज हिम्मत ने अपने साथी की मदद मदद से पिता के सिर में गोली मार दी। उन्हें दो गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल श्याम सिंह को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि पिता- पुत्र में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि श्याम सिंह निर्मल को करीब 5 वर्ष पूर्व भी उनके पुत्र ने आपसी विवाद में गोली मारी थी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।