लाइव न्यूज़ :

सुधार गृह से पिता के ‘लापता’ होने पर बेटा उच्च न्यायालय पहुंचा, बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:39 IST

Open in App

कोलकाता, 27 दिसंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक बंदी के प्रेसीडेसी सुधार गृह से कथित रूप से ‘लापता’ होने के मामले में सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार को 30 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि उसके पिता जो न्यायिक हिरासत के तहत यहां के प्रेसीडेंसी सुधार गृह में थे लेकिन अब वह ‘लापता’ हैं।

याचिकाकर्ता बुद्धदेब भौमिक ने दावा किया है कि उनके पिता रणजीत भौमिक को कथित नकली शराब रखने के मामले में गिरफ्तार किया था और अब वह सुधार गृह से लापता हैं।

मामले की सनुवाई करते हुए न्यायमूर्ति आरके कपूर और न्यायमूर्ति कृष्णा राव की अवकाश पीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में किए गए दावे के संबंध में 30 दिसंबर तक ‘सकारात्मक तरीके से’ उचित पीठ के समक्ष जवाब दाखिल करे।

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उनके पिता को नकली शराब रखने के आरोप में हावड़ा जिले की बगनान पुलिस थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उलुबेरिया की अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। स्वास्थ्य खराब होने पर आरोपी को 12 दिसंबर को उलुबेरिया उपसंभागीय सुधार गृह से कोलकाता के प्रेसीडेंसी सुधार गृह स्थानांतरित किया गया था।

याचिका के मुताबिक रणजीत भौमिक को उलुबेरिया के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने 21 दिसंबर को जमानत दे दी। याचिकाकर्ता के मुताबिक वह संबंधित दस्तावेजों के साथ 22 दिसंबर को प्रेसीडेंसी सुधार गृह गया जहां अधिकारियों ने बताया कि रणजीत भौमिक को 21 दिसंबर को रात आठ बजे रिहा ही कर दिया गया है।

बुद्धदेव भौमिक ने सुधार गृह में ही कुछ गड़बड़ी होने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इस बारे में 23 दिसंबर को अलीपुर थाने में और इसके बाद 24 दिसंबर को हावड़ा ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक के यहां पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह