लाइव न्यूज़ :

राकांपा विधायक का पुत्र हत्या के प्रयास, अपहरण मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 27, 2021 23:28 IST

Open in App

पुणे, 27 मई पुणे जिले में पिंपरी चिंचवड पुलिस ने हत्या के प्रयास और अपहरण के एक मामले में राकांपा विधायक अन्ना बंसोडे के बेटे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मामला एक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कंपनी के प्रबंधक तानाजी पवार की एक शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसे खुद 12 मई को पिंपरी विधायक के कार्यालय परिसर पर कथित रूप से गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पवार ने दावा किया कि बंसोडे के दो लोगों ने 12 मई की सुबह अकुर्डी इलाके में स्थित उसके कार्यालय से उसका अपहरण कर लिया और उसे चिंचवड में एक जगह ले गए जहां विधायक के बेटे सिद्धार्थ बंसोडे (21) और 10 से 15 अन्य लोगों ने लोहे की छड़, चमड़े की बेल्ट और लाठी से उसकी पिटाई की।

पवार पर उसी दिन दोपहर में बंसोडे के कार्यालय परिसर पर दो गोलियां चलाने का आरोप लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त मंचक इप्पर ने कहा, ‘‘हमने सिद्धार्थ बंसोडे और तीन अन्य को रत्नागिरि से गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

विधायक ने दावा किया कि उनके निजी सहायक ने कंपनी के मालिक से दो लोगों को नौकरी देने के लिए कहने के लिहाज से पवार को बुलाया था।

बंसोडे ने दावा किया कि पवार दो अन्य लोगों के साथ उनके कार्यालय आया और उनके (विधायक) केबिन के अंदर इस मुद्दे पर बहस के बाद पवार बाहर आया और गोलियां चला दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां