लाइव न्यूज़ :

बंगाल में मारे गए किशनगंज के थाना प्रभारी की मां का पुत्र वियोग में निधन

By भाषा | Updated: April 11, 2021 19:35 IST

Open in App

पूर्णिया/किशनगंज, 11 अप्रैल बिहार के किशनगंज जिला के नगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार की शनिवार को पश्चिम बंगाल में हत्या के बाद उनकी 75 वर्षीया मां उर्मिला देवी ने रविवार की सुबह पुत्र वियोग में दम तोड़ दिया।

पुत्र के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से ही अश्विनी कुमार की माँ की तबियत बिगड़ने लगी थी। उनकी मां उर्मिला देवी ने जानकीनगर थाना अंतर्गत अभयराम चकला पंचायत के पांचू मंडल टोला स्थित अपने घर में रविवार की सुबह अंतिम सांस ली।

दिवंगत थाना प्रभारी की मां की मृत्य होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके पैतृक गांव में इकट्ठा होने लगे। लोगों ने थाना प्रभारी की हत्या मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार द्वारा लोगों को समझाने के बाद ग्रामीणों ने मां-बेटे का एकसाथ अंतिम संस्कार किया ।

इस बीच, पूर्णिया प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक सुरेश कुमार चौधरी के आदेश पर किशनगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने अश्विनी कुमार के साथ पड़ोसी राज्य में छापेमारी करने गए किशनगंज के अंचल निरीक्षक मनीष कुमार, सिपाही राजू सहनी, अखिलेश्वर तिवारी, प्रमोद कुमार पासवान, उज्जवल कुमार पासवान, सुनील चौधरी एवं सुशील कुमार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है ।

गौरतलब है कि अश्विनी कुमार पर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के गोवालपोखर थाना क्षेत्र में भीड़ ने उस समय हमला कर दिया था, जब वह बिहार पुलिस की एक टीम के साथ बाइक लूट के एक मामले में पूछताछ करने वहां गए थे। हमले में उनकी मौत हो गई।

मामले में मुख्य आरोपी फिरोज आलम, अबुजर आलम और सहीनुर खातून की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए