लाइव न्यूज़ :

अलग रह रही पत्नी का पीछा करने और डराने के आरोप में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त का बेटा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:17 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त आर डी त्यागी के बेटे राज त्यागी को पश्चिमी उपनगर बांद्रा में अलग रह रही उसकी पत्नी का कथित तौर पर पीछा करने और डराने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज त्यागी घरेलू हिंसा के एक मामले में हाल में ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। उससे अलग रह रही पत्नी द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने त्यागी को गिरफ्तार किया। महिला अपने चार बच्चों के साथ बांद्रा (पश्चिम) में रहती है।

शिकायत में त्यागी की पत्नी ने आरोप लगाया कि वह (पति) बांद्रा में उनके घर के निकट खड़ा था और अपने वाहन से उनकी कार का पीछा भी किया। महिला ने कहा कि एक सुरक्षा गार्ड ने भी त्यागी को इमारत के नीचे खड़ा देखा था।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर त्यागी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को बांद्रा की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दो जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पिछले साल त्यागी की पत्नी ने उस पर हत्या के प्रयास और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद इस साल मार्च में उसकी गिरफ़्तारी हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि त्यागी ने जेल से हलफनामा दाखिल कर कहा था कि वह बांद्रा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा जिसके बाद बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह कुछ शर्तों के साथ उसे जमानत दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?