लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद एवं बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह के बेटे ने किया लालू परिवार का नाक मिट्टी में रगड़वा देने का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2024 16:45 IST

रणधीर सिंह ने राजद को खुली चुनौती देते हुए लालू परिवार पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है। रणधीर सिंह ने राजद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। साथ ही राजद को खुली चुनौती दे दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराजगंज लोकसभा सीट को लेकर राजद नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह ने दिखाए बागी तेवर रणधीर सिंह ने राजद को खुली चुनौती देते हुए लालू परिवार पर धोखा देने का आरोप भी लगायाउन्होंने राजद छोड़ने का ऐलान कर दिया है, साथ ही राजद को खुली चुनौती दे दी है

पटना: महाराजगंज लोकसभा सीट को लेकर राजद नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह ने बागी तेवर अख्तियार कर लिया है। उन्होंने आज ऐलान किया कि जो नेता धोखा दिया है आने वाले समय में उस नेता की नाक मिट्टी में ना रगड़वा दिया तो हम भी प्रभुनाथ सिंह का बेटा नहीं। रणधीर सिंह ने राजद को खुली चुनौती देते हुए लालू परिवार पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है। रणधीर सिंह ने राजद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। साथ ही राजद को खुली चुनौती दे दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में रणधीर सिंह अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस दौरान वह कह रहे हैं कि मुझे महाराजगंज की जनता का प्यार और आशीर्वाद शुरू से मिलता आया है। आज जो नेता हम लोगों को धोखा देकर विवश किया है कि हमें यह दिन देखना पड़ रहा है, आने वाले समय में उस नेता का नाक मिट्टी में ना रगड़वा दिया तो हम प्रभुनाथ सिंह का बेटा नहीं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ राजद के नेताओं ने नाइंसाफी की है। अगर चुनाव हारना मेरा कसूर था तो लालू की बेटी भी चुनाव हारी थी। फिर उसे क्यों टिकट दिया गया? 

साथ ही 28 अप्रैल को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके निर्णय पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि सारण प्रमंडल के बड़े नेताओं में शुमार प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह को राजद ने महाराजगंज से टिकट से बेदखल कर दिया है। यह सीट कांग्रेस की झोली में डाल दिया है। जिससे बौखलाए रणधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक की और राजद प्रमुख को खूब खरी खोटी सुनाई। महाराजगंज सीट प्रभुनाथ सिंह के प्रभाव वाली सीट मानी जाती है और इस सीट पर सांसद रहे प्रभुनाथ सिंह के जेल जाने के बाद उनके बेटे रणधीर सिंह लगातार संघर्ष कर रहे थे।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीलोकसभा चुनाव 2024बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं