लाइव न्यूज़ :

जालौन में पुत्र ने पिता की हत्या की, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:20 IST

Open in App

जालौन (उप्र), 20 अप्रैल जालौन जिले के सिरसा कलार कोतवाली इलाके में एक पुत्र द्वारा अपने पिता की कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना कोतवाली सिरसा कलार क्षेत्र के गांव सिकन्ना में एक पुत्र ने अपने पिता की कथित रूप से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि गोविंद कुमार ने सोमवार रात्रि प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को सूचित किया कि उसके छोटे भाई अरविंद ने पिता संतराम की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और घटना के समय उसकी मां मूर्ति देवी भी मौजूद थीं। आरोपी अरविंद अपने पिता से सिर्फ इस बात से नाराज हो गया कि वह बड़े भाई के यहां खाना खाने क्‍यों गये।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि गोविंद कुमार के मुताबिक आरोपी अरविंद कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका ग्‍वालियर में उपचार चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?