लाइव न्यूज़ :

राजद्रोह के आरोपी ससुर को एम्स में भर्ती कराने के लिए दामाद ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:10 IST

Open in App

मथुरा, 26 सितंबर राजद्रोह, दो सम्प्रदायों में वैमनस्य फैलाकर दंगा कराने के प्रयास जैसे संगीन आरोपों में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला कारागार में बंद पीएफआई/सीएफआई के सदस्य अतीकुर्रहमान के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उनके दामाद ने यहां के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपने ससुर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में भर्ती कराने की मांग की है।

अतीकुर्रहमान एवं उनके तीन साथियों को पिछले साल हाथरस जाते समय एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा पर उस समय गिरफ्तार किया था जब वे हाथरस की एक दलित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की घटना के बाद उसके परिवार से मिलने जा रहे थे।

उनके वकील मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने बताया, ‘‘अतीकुर्रहमान दिल एवं श्वसन तंत्र की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। लखनऊ में धन शोधन कानून संबंधी विशेष अदालत में 22 सितम्बर को पेशी के दौरान भी वह गंभीर रूप से बीमार हो गए थे जिसके अगले ही दिन उनके दामाद ने मथुरा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर यह मांग की।’’

उन्होंने बताया, ‘‘अतीक को वहां से वापस लाते समय पहले आगरा के खंदारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अथवा लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक संस्थान (एसजीपीजीआई) में तुरंत भर्ती कराने की सलाह दी।’’

चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की सलाह के बावजूद उन्हें मथुरा जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उन्होंने बताया कि पत्र में कहा गया है कि अब तक मामले में बहस शुरू नहीं हुई है और न ही उनके बेकसूर होने पर कोई आपत्ति उठी है, इसलिए उन्हें एम्स, पीजीआई अथवा किसी अन्य बेहतर अस्पताल में भर्ती कराने पर अभियोजन पक्ष को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराया जाए, नहीं तो उनके जीवन को खतरा हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव