लाइव न्यूज़ :

दामाद ने सास-ससुर की चाकू से गोद कर हत्या की, हमले में साढ़ू घायल

By भाषा | Updated: January 17, 2021 12:37 IST

Open in App

बिजनौर, 17 जनवरी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले मे पत्नी से विवाद की वजह से दामाद ने कथित तौर पर घर मे घुसकर सोए हुए सास-ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी जबकि हमले में साढ़ू गंभीर रूप से घायल है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को बताया कि थाना स्योहारा के गांव चक महमूद साहनी की रहने वाली अंजुम नाम महिला ने शनिवार–रविवार की दरमियानी रात करीब 12.05 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसके पति रिजवान निवासी गांव भनेड़ी, थाना जानसठ जिला मुज्जफरनगर ने उनके घर मे घुसकर सो रहे पिता अब्दुल मालिक(60), मां वकीला(58) और बहनोई फहीमुद्दीन पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार सूचना पर तुरन्त पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तबतक अब्दुल मालिक की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि वकीला और फहीमुद्दीन को सीएचसी लाया गया जहां वकीला की भी मौत हो गयी व फहीमुद्दीन का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302, धारा-307 और धारा- 452 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त की तलाश के लिए चार टीमें गठित कर दी गयीं हैं।

पुलिस के मुताबिक कि अंजुम की रिजवान से तीन साल पहले शादी हुई थी और अंजुम के ससुराल नहीं जाने को लेकर पति-पत्नी मे विवाद था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां