लाइव न्यूज़ :

मथुरा में ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से दामाद की मौत

By भाषा | Updated: June 18, 2021 01:11 IST

Open in App

मथुरा, 17 जून पत्नी के बीमार दादा से मिलने ससुराल आए दामाद की ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से गलती से चली गोली लगने से मौत हो गई।

पुलिस बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक (सदर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, कोतवाली क्षेत्र के धौलीप्याऊ इलाका निवासी हरिओम अग्रवाल की बेटी व दामाद उनके बीमार पिता को देखने बुधवार को ग्वालियर से मथुरा आए थे। सभी से मिलने के बाद दामाद विपुल गर्ग (32) के लिए जिस कमरे में ठहरने का इंतजाम किया गया था, वहीं अग्रवाल की लाइसेंसी रिवाल्वर रखी हुई थी। गर्ग उसे उठाकर देखने लगा और इसी बीच, गलती से चली गोली उसके सीने में जा लगी।

उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन से तुरंत अस्पताल ले कर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे, घटना की विस्तृत जानकारी ली और अपराध शाखा के निरीक्षक अमित बेनीवाल को रिवाल्वर जब्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया, इस सिलसिले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है