लाइव न्यूज़ :

ससुराल वालों की पिटाई से दामाद की मौत

By भाषा | Updated: October 9, 2021 18:57 IST

Open in App

भदोही (उप्र) नौ अक्टूबर भदोही के शहर कोतवाली इलाके में पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी के मायके वालों की कथित पिटाई से पति (दामाद) की मौत हो गयी है।

कोतवाली में तैनात निरीक्षक (अपराध) श्याम बहादुर ने मृतक के परिजनों के हवाले से बताया क‍ि हिम्मतपुर बकुचिया मोहल्ला में पति -पत्नी में हुए विवाद में रहीमुद्दीन (30) को उसके ससुराल वालों ने (पत्नी रोज़ी, सास सोफिया ,ससुर बुद्धू ,साले लल्ला और कुत्तूर ने) शुक्रवार की रात बुरी तरह ईंट और डंडे से मारने के बाद छत से नीचे फेंक दिया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बहादुर ने बताया कि घटना के पीछे आवास बनाने के नाम पर पत्नी के खाते में आये रूपये को रहीमुद्दीन की पत्नी ने अपने पिता और भाई को दे दिया जिससे विवाद हुआ था।

पुलिस निरीक्षक ने बताया इस मामले में ससुर बुद्धू और उसके एक लड़के कुत्तूर को मौके से पकड़ लिया गया है जबकि रोज़ी अपने दो बच्चों और मां सोफिया और भाई लल्ला के साथ फरार है। श्याम बहादुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो