लाइव न्यूज़ :

मां-बाप को गंगा की बाढ़ से बचाने गया बेटा डूबा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 14:55 IST

Open in App

बिजनौर, 22 जून उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गंगा नदी के बहाव में उफान के कारण आई बाढ़ से अपने माता-पिता को बचाने गये शख्स की नदी में डूब जाने से मृत्यु हो गयी। हालांकि उसके माता-पिता को पीएसी ने बचा लिया।

जिला मुख्यालय पर मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, थाना चांदपुर के गांव रायपुर के रामप्रसाद अपनी पत्नी के साथ मीरापुर खादर में अपनी फसल की देखभाल के लिए खेत पर ही रह रहे थे। सोमवार को उस क्षेत्र में बाढ़ आने पर रामप्रसाद का पुत्र नाहर सिंह (45) अपने माता-पिता को बचाने गया लेकिन वह नदी में डूब गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार, नाहर का शव मंगलवार सुबह नदी में से निकाल लिया गया। उधर रामप्रसाद और उनकी पत्नी के बाढ़ में फंसे होने की सूचना पर पीएसी की टीम ने उन्हें पानी से सकुशल निकाल लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल