लाइव न्यूज़ :

पैसों के विवाद में पिता की पिटाई से पुत्र की मौत

By भाषा | Updated: March 13, 2021 17:26 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 13 मार्च उत्‍तर प्रदेश के बहराइच जिले की नानपारा कोतवाली इलाके में पैसों के विवाद में एक पिता द्वारा अपने ही बेटे की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पिता को हिरासत में ले लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि नानपारा कोतवाली के घसियारनपुरा मोहल्ले में मोहम्मद सलीम नामक व्यक्ति ने दो शादियां की हैं।

कुमार ने बताया कि सलीम की पहली पत्नी के पुत्र मोहम्मद कामिल (25) से सलीम का सम्पत्ति व पैसों को लेकर गुरुवार को विवाद हुआ था और विवाद के दौरान सलीम ने अपने पुत्र कामिल की लाठी डंडे से पिटाई की थी।

उन्होंने बताया कि कामिल को आई चोटों के बाद कोतवाली नानपारा में मारपीट और धमकी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अधिकारी ने बताया कि घायल कामिल को नानपारा के सरकारी अस्पताल से बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेड इंजरी बताया गया है। उन्होंने बताया कि कामिल के पिता सलीम के खिलाफ बेटे की गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग