लाइव न्यूज़ :

पिता ने मोबाइल फोन दिलाने से मना किया तो बेटे ने आत्महत्या कर ली

By भाषा | Updated: September 7, 2021 13:41 IST

Open in App

नोएडा, सात सितंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिता ने मोबाइल फोन दिलवाने से मना किया तो बेटे ने कथित रूप से सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली, वहीं हरौला गांव में रहने वाली एक युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया और गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नोएडा के सेक्टर-39 थाने के प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाला अभिषेक कुमार (20) अपने पिता से स्मार्ट मोबाइल फोन खरीदने के लिए कहा, इस पर पिता ने कहा कि अभी पैसे की व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने कहा कि इससे आक्रोशित युवक ने सल्फास की गोली खा ली और गंभीर हालत में उसको सोमवार को नोएडा के नियो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 में रहने वाले विश्राम सिंह नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि वहीं थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाली एक युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो