लाइव न्यूज़ :

पिता ने मोबाइल फोन दिलाने से मना किया तो बेटे ने आत्महत्या कर ली

By भाषा | Updated: September 7, 2021 17:06 IST

Open in App

नोएडा, सात सितंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिता ने मोबाइल फोन दिलवाने से मना किया तो बेटे ने कथित रूप से सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली, वहीं हरौला गांव में रहने वाली एक युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया और गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नोएडा के सेक्टर-39 थाने के प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाला अभिषेक कुमार (20) ने अपने पिता से स्मार्ट मोबाइल फोन खरीदने के लिए कहा, इस पर पिता ने कहा कि अभी पैसे की व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने कहा कि इससे आक्रोशित युवक ने सल्फास की गोली खा ली। उसे गंभीर हालत में उसको सोमवार को नोएडा के नियो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 में रहने वाले विश्राम सिंह नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि वहीं थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाली एक युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता