लाइव न्यूज़ :

'सैफीना' के यहां बेटे का जन्म

By भाषा | Updated: February 21, 2021 12:00 IST

Open in App

मुंबई, 21 फरवरी बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने रविवार को बेटे को जन्म दिया। करीना और अभिनेता सैफ अली खान की यह दूसरी संतान है।

करीना को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सुबह करीब नौ बजे बच्चे को जन्म दिया।

करीना के पिता रणधीर कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्होंने (करीना ने) सुबह करीब नौ बजे बेटे को जन्म दिया। मैं जल्द ही उनसे मिलने जाऊंगा।’’

अभिनेत्री ने अगस्त में अपने गर्भवती होने की जानकारी दी थी।

करीना (40) ने 20 दिसंबर, 2016 को अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर अब चार साल के हो गए हैं और जन्म के बाद से ही वह इंटरनेट सनसनी बना हुए हैं।

जब करीना और सैफ ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा था, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने नाम को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।

सैफ (50) अक्टूबर 2012 में करीना के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। उनका पहला विवाह अभिनेत्री अमृता राव से हुआ था। सैफ और अमृता के दो बच्चे-अभिनेत्री सारा अली खान (25) और इब्राहिम अली खान (19) हैं। सैफ और करीना की जोड़ी सैफीना के नाम से चर्चित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे