लाइव न्यूज़ :

'विदेशी माता से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता', राहुल गांधी को लेकर बोलीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर

By रुस्तम राणा | Updated: March 11, 2023 22:22 IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए बयान पर भाजपा नेत्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, आप विदेश में बैठकर कहते हैं कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा, इससे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता।

Open in App
ठळक मुद्देBJP सांसद ने कहा- इनको (राहुल गांधी) राजनीति का अवसर नहीं देना चाहिए और देश से निकालकर फेंक देना चाहिएकहा- विदेशी माता से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता और यह राहुल गांधी ने सिद्ध कियाप्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर देश को खोखला करने का आरोप लगाया

भोपाल: भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश से बाहर फेंकने की बात कही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए बयान पर भाजपा नेत्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, आप विदेश में बैठकर कहते हैं कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा, इससे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता। इनको राजनीति का अवसर नहीं देना चाहिए और देश से निकालकर फेंक देना चाहिए। 

कांग्रेस नेता की देशभक्ति पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि विदेशी माता से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता और यह राहुल गांधी ने सिद्ध किया है। दरअसल, बीजेपी नेत्री शनिवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में भोपाल-दमोह ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। 

गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमने यह मान लिया है कि आप भारत के नहीं हो, क्योंकि आपकी माता इटली की हैं। चाणक्य का हवाला देते हुए भाजपा सांसद बोले चाणक्य ने कहा है कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता। उन्होंने कांग्रेस पर देश को खोखला करने का आरोप लगाया। 

उन्होंन कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों तक देश को खोखला करके रख दिया। अब राहुल गांधी विदेश में जाकर कह रहे हैं कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। इससे शर्मनाक बात कुछ नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे राहुल गांधी को धिक्कारती हूं। ये हमारे देश में कैसी राजनीति कर रहे हैं। अब इन्हें राजनीति का अवसर नहीं मिलना चाहिए और देश से निकालकर फेंक देना चाहिए।  

टॅग्स :राहुल गांधीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह