लाइव न्यूज़ :

पिता की हत्या के आरोप में बेटा और उसका दोस्त गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 12, 2021 14:37 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 12 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके एक दोस्त को उसके पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां नयी मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर में हुई। आरोपियों की पहचान कार्तिक और निशांत के रूप में हुई है।

एसएचओ पंकज कुमार पंत ने कहा कि कार्तिक अपने पिता प्रवेंद्र कुमार से नाराज था क्योंकि वह शराब का आदी था और नशे में होने के बाद नियमित रूप से झगड़ा करता था।

एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 3 नवंबर को कुमार को कथित तौर पर चाकू मार दिया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई कार और चाकू को जब्त कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह