लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ जब्त किये जाने के मामले में कुछ ‘बहुत प्रभावशाली लोग’ शामिल हैं: पुलिस

By भाषा | Updated: February 27, 2021 20:42 IST

Open in App

कोलकाता, 27 फरवरी कोलकाता पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ जब्त किये जाने के मामले में कुछ ‘‘बहुत प्रभावशाली लोग’’ शामिल हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस मामले में भाजपा के दो नेताओं राकेश सिंह और पामेला गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के मादक पदार्थ विभाग के अधिकारी भाजपा राज्य समिति के सदस्य सिंह के करीबी सहयोगी की भी तलाश कर रहे हैं, जिस पर गोस्वामी की कार में कोकीन रखने का आरोप लगाया गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राज्य सचिव गोस्वामी और दो अन्य को 19 फरवरी को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। गोस्वामी की कार से 90 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे पास कुछ बहुत प्रभावशाली लोगों के नाम हैं जो शायद इस मामले में शामिल हैं। वे सिंह और गोस्वामी दोनों को जानते हैं। हम एक ऐसे व्यक्ति की भी तलाश कर रहे हैं, जो विशेष रूप से तस्करी में सक्रिय है।’’

पुलिस ने गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया था।

सिंह को पूर्वी बर्धमान जिले के गलसी से 23 फरवरी को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू