लाइव न्यूज़ :

कई राज्य नहीं कर पाएंगे एक मई से 18-44 आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण, जानें केंद्र सरकार ने क्या कहा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 23:18 IST

केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि कुछ राज्य जिन्होंने पहले ही उत्पादकों से समन्वय किया था वो निर्धारित तिथि पर अभियान शुरू करेंगे।

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल टीके की खुराकों की कमी का हवाला देकर कई राज्यों द्वारा एक मई से 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू करने में असमर्थता जताए जाने के बीच केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि कुछ राज्य जिन्होंने पहले ही उत्पादकों से समन्वय किया था वो निर्धारित तिथि पर अभियान शुरू करेंगे।

उसने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी नए अभियान को शुरू करने पर उसके गति पकड़ने में वक्त लगता है और टीकाकरण अभियान का यह तीसरा चरण भी समय के साथ लय में आ जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य टीका उत्पादकों से खुराकों की खरीद के लिये समन्वय कर रहे हैं और केंद्र आवश्यक सहायता कर रहा है।

उन्होंने कहा, “टीकाकरण कुछ राज्यों में कल से शुरू होगा जिन्होंने पहले ही उत्पादकों से समन्वय किया है। किसी भी नयी कवायद या प्रक्रिया को गति पकड़ने में समय लगता है तथा धीरे-धीरे और केंद्र बढ़ जाएंगे। कुछ समय में यह कार्यक्रम स्थिर हो जाएगा।”

दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, आंद्र प्रदेश, महाराष्ट्र, और पंजाब समेत कुछ राज्यों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त खुराक नहीं हैं जिससे वे 18 से 44 आयुवर्ग के लिये टीकाकरण अभियान शुरू कर पाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीनमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है