लाइव न्यूज़ :

कुछ राज्य सरकारें विपक्षी दलों से जुड़ीं चीनी मिलों को बैंक गारंटी जारी नहीं कर रही हैं: अमित शाह

By भाषा | Updated: December 18, 2021 15:36 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए दावा किया कि विपक्षी दलों के नेताओं से जुड़ीं कुछ चीनी मिलों को बैंक गारंटी जारी नहीं की जा रही है।

शाह यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

शाह ने कहा, "मैंने देखा है कि कुछ राज्य सरकारें उन चीनी मिलों को बैंक गारंटी नहीं दे रही हैं, जिनका प्रबंधन राजनीतिक रूप से विपक्षी दलों से जुड़ा हुआ है। हमें नई दिल्ली में सुनवाई के लिए विवश करने के बजाय सरकारें चीनी मिल से जुड़े अपने मुद्दों को संबंधित राज्य के भीतर क्यों नहीं सुलझा सकतीं।’’

उन्होंने कहा, "यह प्रथा सही नहीं है। राज्य सरकार को राजनीति से ऊपर उठने की जरूरत है। मैं इस क्षेत्र में मूकदर्शक नहीं बनने जा रहा हूं। महाराष्ट्र का सहकारिता आंदोलन कई लोगों के लिए काशी जितना ही पवित्र है।"

शाह ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को आधुनिकीकरण की आवश्यकता है और इसे प्रतिस्पर्धी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में महाराष्ट्र के जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को इनके अच्छे प्रदर्शन के लिए सराहना मिली थी, लेकिन उनमें से ज्यादातर अब खराब तरीके से प्रबंधित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार है, जिसने इन बैंकों को पंगु बना दिया है, न कि भारतीय रिजर्व बैंक के नियम और विनियम।

उल्लेखनीय है कि अहमदनगर जिले को एशिया की पहली सहकारी चीनी मिल स्थापित करने का गौरव प्राप्त है, जिसका प्रबंधन वर्तमान में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता एवं विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल द्वारा किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव