लाइव न्यूज़ :

समाज के कुछ वर्ग कोविड-19 रोधी टीके का विरोध कर रहे हैं : मद्रास उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:31 IST

Open in App

चेन्नई, 24 मई मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि समाज के कुछ वर्ग कोविड-19 रोधी टीके का विरोध कर रहे हैं और लोगों को शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

अदालत ने कहा कि कुछ समुदायों में अंधविश्वास और पुरानी मान्यताओं का चलन वैज्ञानिक उपायों को लागू करने के रास्ते में अवरोधक हैं और समाज के कुछ वर्गों में टीकाकरण का विरोध जारी है।

मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति की पीठ ने तमिलनाडु और पड़ोसी पुडुचेरी में कोविड-19 प्रबंधन के संबंध में स्वत: संज्ञान लिए गए एक मामले पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।

पीठ ने कहा, ‘‘खासकर ग्रामीण इलाकों में नागरिकों को शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है ताकि लोग आगे आएं और टीके की खुराक लें।’’

अदालत ने कहा, ‘‘केंद्र और राज्य, दोनों को इस संबंध में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए कदम उठाना चाहिए।’’

पीठ ने कहा, ‘‘अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया है कि केंद्र की योजना के तहत इस साल के अंत तक प्रत्येक भारतीय के लिए टीके की 216 करोड़ खुराकें उपलब्ध हो जानी चाहिए।’’

पीठ ने कहा कि ‘‘तमिलनाडु के लिए टीकों का भविष्य का आवंटन कुछ हद तक निराशाजनक प्रतीत होता है।’’

अदालत ने कहा, ‘‘हालांकि केंद्र ने कहा है कि राज्य की आबादी, संक्रमण दर अन्य पहलुओं के आधार पर टीके दिए जा रहे हैं। केंद्र के हलफनामे में तमिलनाडु के लिए जो आवंटन है उस पर फिर से गौर करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?