लाइव न्यूज़ :

कुछ डरे हुए कांग्रेसियों ने केंद्रीय एजेंसियों के भय से पार्टी छोड़ी : नसीम खान

By भाषा | Updated: July 17, 2021 21:49 IST

Open in App

मुंबई, 17 जुलाई महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीम खान ने शनिवार को कहा कि कुछ कांग्रेसियों ने केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बनाए गए दबाव की वजह से पार्टी छोड़ दी, लेकिन अनेक कार्यकर्ता निडर होकर कांग्रेस के लिए काम करने को तैयार हैं।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस के कुछ लोग स्वार्थ की वजह से दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। ये लोग डरे हुए हैं और उन्हें कांग्रेस पार्टी छोड़ देनी चाहिए तथा निडर लोगों को कांग्रेस में शामिल होना चाहिए। राहुल गांधी सही हैं और हम इस रुख का समर्थन करते हैं।’’

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि जो लोग सच और भाजपा का सामना करने से डरते हैं, वे कांग्रेस छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं, जबकि कांग्रेस से बाहर के निडर लोगों को पार्टी में लाया जाना चाहिए।

खान ने कहा, ‘‘जबसे भाजपा केंद्र में सत्ता में आई है, विपक्ष के लोगों को ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के माध्यम से डराया जा रहा है। इससे डरकर कुछ लोगों ने दल बदल लिया है। कांग्रेस ने विभिन्न पद देकर ऐसे लोगों का सम्मान किया, लेकिन जब पार्टी को उनकी जरूरत है, वे डर की वजह से भाग रहे हैं। अनेक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए निडर होकर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है