यमुना का पानी कम होने के बाद यातायात के लिए खोली गईं कुछ सड़कें, कुछ प्रमुख मार्ग अभी भी बंद, यहां है पूरी जानकारी

By भाषा | Updated: July 15, 2023 19:47 IST2023-07-15T19:30:11+5:302023-07-15T19:47:01+5:30

यातायात पुलिस द्वारा जारी एक परामर्श के अनुसार, शनिवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर घटकर 207.67 मीटर रह गया, जिससे सड़कों पर जमा पानी कुछ कम हुआ है। इसमें कहा गया है कि सुबह 11 बजे तक कुछ सड़कों पर यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंधों में राहत दी गई, जबकि कुछ सड़कें बंद रहीं।

Some roads opened for traffic after Yamuna water in delhi major routes still closed | यमुना का पानी कम होने के बाद यातायात के लिए खोली गईं कुछ सड़कें, कुछ प्रमुख मार्ग अभी भी बंद, यहां है पूरी जानकारी

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsयमुना की बाढ़ का पानी कम हो रहा हैयातायात के लिए बंद कई सड़कें शनिवार को खोल दी गईंयमुना का जलस्तर घटकर 207.67 मीटर रह गया है

नई दिल्ली: यमुना की बाढ़ का पानी सड़कों से कम होने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में यातायात के लिए बंद कई सड़कें शनिवार को खोल दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, कुछ प्रमुख मार्ग अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा जारी एक परामर्श के अनुसार, शनिवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर घटकर 207.67 मीटर रह गया, जिससे सड़कों पर जमा पानी कुछ कम हुआ है। इसमें कहा गया है कि सुबह 11 बजे तक कुछ सड़कों पर यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंधों में राहत दी गई, जबकि कुछ सड़कें बंद रहीं।

परामर्श में कहा गया है, 'बुलेवार्ड रोड - सर्विस रोड, युधिष्ठिर सेतु के नीचे बायां मोड़ - रिंग रोड, चंदगी राम अखाड़ा से मुकरबा चौक और चंदगी राम अखाड़ा से आईपी कॉलेज तक दोनों मार्ग यातायात के लिए खोल दिए गए हैं।' इसके मुताबिक, मथुरा रोड से रिंग रोड मार्ग तक भैरों मार्ग, आईटीओ से लक्ष्मी नगर तक विकास मार्ग, शांति वन से गीता कॉलोनी तक निषाद राज मार्ग के दोनों ओर सड़कें खोल दी गई हैं।

सड़क के जो हिस्से अभी भी आवाजाही के लिए बंद हैं, उनमें रिंग रोड - मंजनू का टीला, आईएसबीटी से शांति वन, आईपी फ्लाईओवर से आईपी डिपो तक दोनों रास्ते, रिंग रोड पर आईपी डिपो से आईपी फ्लाईओवर से आईएसबीटी मार्ग, सलीम गढ़ बाईपास, पुराना लोहे का पुल पुस्ता से शमशान घाट, बाहरी रिंग रोड - मुकरबा चौक से वजीराबाद मार्ग और रिंग रोड पर शांति वन से राजघाट तक शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि कश्मीरी गेट बस अड्डा बंद है। पुलिस ने कहा कि सिंघू बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर, रजोकरी बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं या सेवाओं और राहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

परामर्श में कहा गया है कि प्रशासन द्वारा जारी ‘हाई अलर्ट’ के मद्देनजर यात्रियों को निचले इलाकों की यात्रा की योजना स्थगित करने और किसी भी स्थिति में बंद सड़कों से बचने की सलाह दी जाती है। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि प्रगति मैदान टनल पर यातायात की आवाजाही सामान्य है। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि शांति वन से गीता कॉलोनी तक सड़क के दोनों ओर के मार्ग केवल कार, ऑटो और हल्के वाहनों के लिए खोले गए हैं। बृहस्पतिवार को यमुना नदी के अब तक के उच्चतम स्तर 208.6 मीटर तक बढ़ने के बाद कई सड़कें बंद कर दी गई थीं। 

Web Title: Some roads opened for traffic after Yamuna water in delhi major routes still closed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे